Nainital News: राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर 26 पौधे लगाए
नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर नैनीताल के युवाओं ने 26 साल 26 पेड़ अभियान के तहत 26 पौधे रोपकर स्थापना दिवस को यादगार बना दिया। अभियान में पीयूष, हर्षित, खुशी और तपिशा ने भाग लिया।युवाओं ने पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान युवाओं ने एक-एक पौधा अपने हाथों से लगाया और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। छात्र अभिषेक कुमार ने कहा कि हमारा संदेश है कि हर व्यक्ति अपने घर में एक पेड़ अवश्य लगाए। छात्रा हर्षिता ने कहा हर घर में एक पेड़ होगा तो नैनीताल ही नहीं, पूरा उत्तराखंड हरा-भरा हो जाएगा। युवाओं ने लोगों से अपील की कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, घटते जंगल और बदलते मौसम को देखते हुए पौधरोपण ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.