Nainital News: राज्य पुरस्कार जांच शविर में 120 स्काउट-गाइड ने लिया हिस्सा
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल में आयोजित राज्य पुरस्कार जांच शिविर शनिवार को सम्पन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्काउट-गाइड के अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह की सराहना की। 21 से 24 अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर में नैनीताल जिले के आठों विकासखंडों से 120 स्काउट, गाइड और मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्रादेशिक परीक्षक दयाकृष्ण जोशी, हरीश चंद्र, मंजू बिष्ट और दीपा पांडे को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र साह, जिला आयुक्त गाइड हेमलता जोशी, कमल जोशी, पंकज उप्रेती, कुलदीप बोहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.