Nainital News: राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज ने जीते आठ पदक
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। देहरादून में रविवार को आयोजित 15वीं उत्तराखंड राज्य कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज नैनीताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज के अर्णव अग्रवाल ने जूनियर वर्ग और अली अब्बास ने सब-जूनियर वर्ग में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में मसूरी और देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों ने हिस्सा लिया। इनमें सेंट जॉर्जेट मसूरी, दून इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, पतंजलि गुरुकुल हरिद्वार, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, सन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.