Nainital News: राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का गरमपानी पहुंचने पर स्वागत
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: गरमपानी। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के पहली बार गरमपानी मंडल आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में राम मंदिर गरमपानी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ राम मंदिर से महिला सभागार गरमपानी तक पैदल स्वागत रैली निकाली गई। सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष और संगठन में किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराना और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। नैनीताल विधायक सरिता आर्य सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.