नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व सेवक नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को भीमताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रवि चंद्र पांडे को अध्यक्ष, राकेश कठायत को सचिव, ललित मोहन जोशी को उपाध्यक्ष और विनोद परगांई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिना मेवाड़ी को महिला उपाध्यक्ष, शुभम कुमार चनियाल को सहसचिव, गौरव सिंह रावत को जिला संगठन मंत्री और गोपाल चंद्र जोशी को जिला संरक्षक चुना गया। अधिवेशन में संगठन की मजबूती और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पदाधिकारियों से संगठन के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...