नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में सोमवार को देवभूमि उद्यमिता ओरिएंटेशन, बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का दीक्षारंभ और अखिल भारतीय शिक्षा समागम से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अजरा परवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ईडीआई अहमदाबाद के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह मेहरा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के जरिए स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। वहीं, दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, अनुशासन और रैगिंग के नियमों की जानकारी दी गई। देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. कविता पंत, डॉ. अनीता नेगी, डॉ. भुवन तिवारी,...