Nainital News: योजनाओं का व्यापक प्रचार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ : रौतेला
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के साथ सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।रौतेला ने कहा कि अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित से जुड़े कार्य प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में किए जा रहे विकास कार्यों और अभिनव प्रयासों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.