Nainital News: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर का लिया फीडबैक
नैनीताल, जुलाई 18 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का शासन के निर्देशों के क्रम में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विभागीय अधिकारियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। पुराने और वर्तमान बिजली बिलों की तुलना कर मीटर की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।एसडीओ वीबी जोशी ने बताया कि नगर के रेहड़, रामगढ़ रोड और बाजार क्षेत्र में उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। सभी उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मौके पर चेक मीटर के माध्यम से भी स्मार्ट मीटर की रीडिंग का सत्यापन किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी और कहीं से भी अपने बिजली उपभोग, बिल और अन्य जानकारियां देख सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.