Nainital News: युवा महोत्सव में बिखरे कुमाउनी संस्कृति के रंग, झूमे दर्शक
नैनीताल, नवम्बर 6 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित युवा महोत्सव में कुमाउनी लोक संस्कृति, संगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगायकों की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री ने भी महोत्सव को खास बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, पंकज आर्य और जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ने किया। महोत्सव में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर मेहर और बबीता देवी के गीतों ने समां बांध दिया। बाल कलाकार प्रिंस कुल्याल ने अपनी सुरीली आवाज से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.