Nainital News: युवक 15 फीट ऊंची दीवार से गिरा
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल। गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक करीब 15 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार से नीचे पार्किंग में गिरकर घायल हो गया। पार्किंग कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अशोक पार्किंग की सुरक्षा दीवार पर कुछ लोग धूप सेंक रहे थे। इस बीच एक युवक दीवार पर ही सो गया। कुछ देर बाद वह करीब 15 फीट नीचे पार्किंग में जा गिरा। सूचना पर संतोष बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया, घायल नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.