Nainital News: युवक ने अज्ञात कारणों से पिया फिनायल, हालत बिगड़ी
नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: भवाली। तिरछाखेत निवासी 24 वर्षीय युवक ने गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर एक परिचित उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, तिरछाखेत निवासी हिमांशु बिष्ट पुत्र स्व. जीवन सिंह ने बुधवार रात अज्ञात कारणों से फिनायल पी लिया। इसके बाद परिचित दीपक बोरा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लेकर पहुंचे। अस्पताल की ओर से मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि युवक का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.