नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। अक्तूबर में ठंड बढ़ने के साथ ही सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम ही नहीं, फैशन भी बदल गया है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के बीच शहर के बाजारों में विंटर कलेक्शन सज गया है। मॉल रोड, तिब्बती मार्केट और बड़ा बाजार में समर कपड़ों की जगह अब जैकेट, स्वेटर, हुडी और कोट ने ले ली है। दुकानों के बाहर सजे रंग-बिरंगे गर्म कपड़े स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं।व्यापारियों के अनुसार इस बार ट्रेंडी और स्टाइलिश विंटर वियर की मांग अधिक है। युवा फैशनेबल जैकेट, ओवरसाइज हुडी, डेनिम जैकेट और लॉन्ग कोट पसंद कर रहे हैं। बाजार में विंटर कलेक्शन 500 से 5000 रुपये तक उपलब्ध है। मौसम बदलने के साथ पर्यटक भी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। जैकेट विक्रेता लोपसंग ने बताया कि पर्यटक नैन...