नैनीताल, अगस्त 30 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल स्थित मोहनको क्षेत्र में रात के समय अराजक तत्वों और कथित फर्जी गाइडों के जमावड़े से लोग खासा परेशान हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि रात भर शोर के कारण लोग नींद नहीं ले पा रहे। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कई बार क्षेत्र में विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हो रहीं हैं। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...