नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: भीमताल। समाजसेवी नीतेश बिष्ट ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांडे गांव-भाकर मोटर मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराए जाने साथ ही जंगलिया गांव-बुड़ाधुरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि दोनों मार्गों की स्थिति खराब होने से स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, इसलिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: भीमताल नगर पालिका में छह नामित सदस्य नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...