Nainital News: मोक्षधाम में जिला पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
नैनीताल, जुलाई 2 -- Nainital News: गरमपानी। गरमपानी स्थित मोक्षधाम में गुरुवार को जिला पंचायत की ओर से सफाई अभियान चलाया गया।व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने बताया, कि मोक्षधाम की साफ-सफाई को लेकर व्यापार मंडल लंबे समय से जिला पंचायत से लगातार मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि मोक्षधाम की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित करने को दो दिन बाद एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिला पंचायत के इस प्रयास का स्वागत किया। इस दौरान प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, पवन बुढलाकोटी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.