Nainital News: मैकेनिक के कमरे का ताला तोड़कर चोरी का आरोप
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल निवासी एक मैकेनिक ने कुछ टैक्सी चालकों पर उसके कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसने और चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तल्लीताल थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मैकेनिक शुभम कुमार आर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। इसी दौरान कुछ टैक्सी चालकों ने उसके कमरे का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि कमरे में घुसने के बाद युवक वहां सोए भी थे। वापस लौटने पर उसे कमरे से पांच हजार रुपये नकद और बिस्तर के नीचे रखा सामान गायब मिला। शुभम ने दो युवकों पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एएसआई सुनील ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.