नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नंदा देवी महोत्सव के बाद मेला परिसर में गुरुवार को भी रौनक बनी रही। महोत्सव के अंतिम दिन के बाद भी मेला परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों के साथ पर्यटक और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोग विभिन्न दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। महोत्सव के दौरान मेला परिसर में बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें सजाई गई थीं। पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया, कि मेला परिसर में दुकानदारों को गुरुवार शाम 10 बजे तक दुकानें लगाने और सामान बेचने का समय दिया है। इसके लिए मुनादी कराई गई। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में भंडारे के साथ नंदा देवी महोत्सव का समापन इसके बाद पालिका खुद दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...