नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से मिला-जुला रहा। तड़के से शुरू हुई मूसलाधार बारिश दोपहर तक लगातार जारी रही। जिसके चलते जनजीवन खासा प्रभावित रहा। नैनीताल में पर्यटन व्यावसाय और उससे जुड़ी गतिविधियां ठप रहीं। दोपहर 12 बजे बाद बारिश बंद हुई तो धूप के दर्शन हो सके। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में बारिश के चलते 4 घंटे से बिजली गुलबारिश का प्रभाव नैनीताल में शनिवार को सुबह से ही बारिश जारी रही और कोहरा भी छाए रहा। बारिश के चलते शहर में सुबह के समय नौकायन कारोबार भी प्रभावित रहा। बारिश की वजह से मल्लीताल स्थित चिल्ड्रेन पार्क में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश रुकने के बाद बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली हुई नजर आई। ...