Nainital News: मुख्यमंत्री को भेंट की बाबा नींब करौरी की फोटो
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: भवाली। हल्द्वानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के दौरान कैंची धाम प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज तिवारी और महामंत्री पवन भट्ट के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बाबा नीब करौरी महाराज की फोटो भेंट की। अध्यक्ष धीरज तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंची धाम क्षेत्र के विकास कार्यों और यातायात व्यवस्था को लेकर भी वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर बेहतर यातायात प्रबंधन और विकास कार्यों की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.