नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: नैनीताल। मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को नैनीताल क्लब में नैनीताल विधानसभा के पांचों मंडलों की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें बूथ सशक्तीकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय बूथों, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता से निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- Nainital News: विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चे की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...