Nainital News: मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को नैनीताल के विभिन्न प्रतिष्ठानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं, साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। डिप्टी कमिश्नर, कुमाऊं मंडल एके फुलेरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच कर रही हैं। अभियान के तहत मल्लीताल के चाट पार्क क्षेत्र स्थित दो रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थों के दो नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- Chatra News: चतरा में अब तक 137 दुकानों से लिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.