नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी की माल रोड पर ध्वनि प्रदूषण रोकने और शांत वातावरण देने के उद्देश्य से 1 अगस्त से वाहनों का हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि नियम के उल्लंघन पर Rs.1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यटकों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग और अनाउंसमेंट के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दूसरी ओर, इस फैसले से स्थानीय लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि माल रोड पर अत्यधिक भीड़ और घने कोहरे के कारण बिना हॉर्न गाड़ी चलाना मुश्किल होगा। हॉर्न न बजने से जाम की समस्या बढ़ने और हादसों का खतरा रहने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...