Nainital News: मालरोड पर टैक्सी स्कूटी में चार सवारी, वीडियो वायरल
नैनीताल, अगस्त 5 -- Nainital News: नैनीताल। मालरोड पर टैक्सी स्कूटी में चालक समेत चार लोगों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मालरोड पर प्रतिबंध के बावजूद टैक्सी स्कूटी का संचालन लगातार जारी है। बुधवार को वायरल वीडियो में एक टैक्सी स्कूटी पर चालक समेत चार लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन का नंबर ट्रेस होने के बाद वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.