नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल बाजार में गेट के सामने खड़ी बाइकों का पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया। लोगों और दुकानदारों को बाजार के प्रवेश द्वार पर खड़ी बाइकों के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही थी। बाइकों के कारण मार्ग संकरा हो जाता था, जिससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कतें आती रही हैं। तल्लीताल कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया, कि मार्ग बाधित करने पर पांच बाइक चालकों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...