Nainital News: मानदेय वृद्धि से आंगनबाड़ी, आशाओं और भोजनमाताओं को मिलेगा आर्थिक लाभ : कैड़ा
नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर एवं भोजन माताएं स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए मानदेय में वृद्धि करना सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। यह भी पढ़ें- 4 लाख लखपति दीदियों को भाजपा सरकार की बड़ी सौगात, आंगनबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.