नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन लगातार सोमवार को भी जारी रहा। उनका कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख मांग बिसगुली माइनर नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की है। नहर में पानी न पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है और खेती प्रभावित हो रही है।ग्रामीण ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल योजना का निर्माण कराने और ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से संबंधित विभागों और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Almora News: 13 अक...