नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। रविवार को महाअष्टमी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह 10 से 11 बजे तक पुष्पांजलि पूजन किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद नैनी झील में दीपदान किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: छावनी परिषद में मां महागौरी स्वरूप की पूजा हुई डीएसए मैदान में बने सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों और विभिन्न शहरों से पहुंचे कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राजस्थान के कलाकारों ने लोकनृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में निशांत स्कूल, हरमन माइनर, अमेरिकन किड्स और शारदा संघ के बच्चों सहित हरियाणा, पिथौरागढ़, मथुरा और जम्मू-कश्मीर से पहुंचे कलाकारों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव के स्टार नाइट कार्यक्रम में लोकगायक ...