नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: भवाली। महर्षि विद्या मंदिर तिरछाखेत के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उद्घाटन किया गया। महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन हुआ। विधायक सरिता आर्या और दर्जाधारी भावना मेहरा का प्रधानाचार्या साधना जोशी ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार, प्रगति जैन, राजेंद्र बिष्ट, शिवांशु जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...