Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नैनीताल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तल्लीताल से मल्लीताल तक निकली शोभायात्रा में रामनगर, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक झांकियां पहुंचीं। वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और भंडारे आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा पूजन, हवन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हरिनगर तल्लीताल बाजार से शोभायात्रा निकाली गई, जो मालरोड होते हुए मल्लीताल स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम पहुंची। झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। यह भी पढ़ें- Almora News: वाल्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.