नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल की एक मस्जिद में नमाज के दौरान धार्मिक मान्यताओं को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मस्जिद परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों नमाज अदा करने के दौरान धार्मिक मान्यताओं को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया। मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद एक पक्ष की ओर से मल्लीताल कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों के अलावा दोन...