Nainital News: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी कैदियों की रिहाई के आदेश
नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की समय पूर्व रिहाई से जुड़े मामले में शुक्रवार को अहम आदेश दिया। अदालत ने कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी संतोष राय समेत तीन कैदियों की रिहाई के आदेश जारी किए हैं। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान से दर्ज याचिका के साथ ही कैदियों की अन्य याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अदालत ने निर्देश दिया कि संबंधित दस्तावेज जेल प्रशासन को प्राप्त होते ही कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। यह मामला राज्य सरकार की समय पूर्व रिहाई नीति के क्रियान्वयन से जुड़ा है। अदालत में उन कैदियों की रिहाई का मुद्दा उठाया गया था, जो 14 साल या उससे अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। इनमें कई कैदी 20 से 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.