नैनीताल, जुलाई 19 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद से लगातार बारिश जारी रही। ग्रामीण क्षेत्र मंगोली-थापला मार्ग में मलबा आने से यातायात करीब 11 घंटे ठप रहा।

घने कोहरे का प्रभाव सुबह से ही पूरा शहर दिनभर घने कोहरे के आगोश में रहा। दोपहर करीब 12 बजे से लगातार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते नैनीझील का जलस्तर 82 फीट 4 इंच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 10 एमएम बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार गिरते बोल्डरों ने बढ़ाई दुश्वारियां नैनीताल l शनिवार शाम छह बजे हुई बारिश के चलते मंगोली-थापला मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे मार्ग करीब 11 ...