Nainital News: मंगावली से शेर का डांडा तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल। शहर की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण के तहत मंगावली से शेर का डांडा तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि छह करोड़ रुपये की लागत से शहर की 29 सड़कों का सुधारीकरण किया जाना है। अब तक 22 से अधिक सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है। वार्ड सभासद अंकित ने बताया कि मार्ग पर सीसी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर वाहन नहीं चलाने की अपील की, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण के बाद नियमित तराई के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.