Nainital News: भूस्खलन के चलते छह घंटे बाधित रहा नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे
नैनीताल, अगस्त 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। यातायात के लिहाज से सबसे व्यस्त रहने वाले कुमाऊं के नैनीताल-हल्द्वानी (वाया ज्योलीकोट) हाईवे पर रविवार सुबह अचानक भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। जिसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी फजीहत उठानी पड़ी। हल्द्वानी और पहाड़ से दोगांव के पास पहुंचे वाहनों को लौटकर भीमताल मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हाईवे से हटाकर जैसे-तैसे यातायात सुचारू कराया जा सका।शनिवार रात नैनीताल समेत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। जिसके बाद रविवार को सुबह नैनीताल-हल्द्वानी (वाया ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास पहाड़ी अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- नैनीताल-हल्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.