Nainital News: भूमियाधार में सड़क-पेयजल समस्या पर भड़के ग्रामीण
नैनीताल, अगस्त 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। भूमियाधार क्षेत्र में अक्सोड़ा मोटर मार्ग की बदहाली और करीब एक वर्ष से अधूरी पड़ी हर घर नल, हर घर जल योजना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि अक्सोड़ा मार्ग लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, जल योजना अधूरी होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि भूमियाधार भाजपा विधायक सरिता आर्या का गांव भी है, इसके बावजूद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना के लिए धन (बजट) उपलब्ध नहीं था, जिस कारण यह योजना यहां पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.