Nainital News: भूमियाधार में विद्यार्थियों ने सीखा लोकगीत और लोकनृत्य
नैनीताल, सितम्बर 20 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में विद्यार्थियों को कुमाउनी लोक संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य के अनुरोध पर लोक कलाकार बृजमोहन जोशी की ओर से 15 सितंबर से विद्यार्थियों को कुमाउनी लोकगीत और लोकनृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2023 में भी बृजमोहन जोशी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को कुमाउनी होली का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से दिया था। बृजमोहन जोशी रंगकर्मी, लोक कलाकार, लोक चित्रकार, साहित्यकार और छायाकार के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान बृजमोहन जोशी ने जीआईसी भूमियाधार के पुस्तकालय के लिए 'परंपरा' वार्षिक विशेषांक के 12 अंक विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य को भेंट किए।फोटो
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.