नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। भीमताल में 14 नवंबर से दो दिवसीय लेक कार्निवल-2026 का आगाज होगा। कार्निवल में लोक संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन फोक नाइट और दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट में कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शुक्रवार को आयोजित बैठक में कार्निवल की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। समिति के सचिव नितिन राणा ने बताया कि 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्निवल के पहले दिन फोक नाइट में लोकगायिका स्वाति भट्ट और लोकगायक किशन महिपाल प्रस्तुति देंगे। वहीं, दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट में तत्वा बैंड मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्निवल के दोनों दिन दोपहर में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर...