Nainital News: भीमताल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। भीमताल क्षेत्र के गोलूधार स्थित एक सोसायटी में गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर भीमताल पुलिस और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।एसआई महेंद्र राज ने बताया कि शव बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के समीप मिला। प्रथमदृष्टया युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक की पहचान 39 वर्षीय अमर राम पुत्र बच्ची राम, निवासी घूरकूना, डाकघर अंडोली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमर राम गोलूधार में आकाश कपूर के घर पर रसोइए का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.