Nainital News: भीमताल में युवा महोत्सव का आयोजन
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: भीमताल। विकास भवन भीमताल के बैडमिंटन सभागार में बीते शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों के कलाकारों ने लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामनगर, हल्द्वानी, धारी, बेतालघाट, कोटाबाग और ओखलकांडा के प्रतिभागियों ने समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य, भाषण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता और पोस्टर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृतिकर्मी प्रदीप उपाध्याय ने किया। निर्णायक मंडल में बृजमोहन जोशी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.