Nainital News: भीमताल में पथ संचलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भीमताल में मंगलवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन भी हुआ। भीमताल नगर में निकले पथ संचलन में जिलेभर से आए स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश पहनकर अनुशासित रूप से प्रतिभाग किया। हाथों में दंड लिए स्वयंसेवकों की कदमताल और घोष वाद्ययंत्र की धुन ने पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल पैदा कर दिया। पथ संचलन के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। जिला प्रचार प्रमुख डॉ. दीप रिखाड़ी ने बताया कि यह पथ संचलन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, भारत माता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.