नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। भीमताल झील के किनारे मंगलवार को करीब छह माह की लेपर्ड कैट मृत मिली। स्थानीय युवकों ने इसे झील से बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, लेपर्ड कैट झील किनारे पानी पीने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मंगलवार को भीमताल झील के किनारे लेपर्ड कैट के मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने शव को कब्जे में लेकर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। फिलहाल लेपर्ड कैट की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...