नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार को भुजियाघाट क्षेत्र के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक बुलेट और कार खाई में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बुलेट सवार को खाई से बाहर निकाला, जबकि कार चालक मौके पर नहीं मिला। बुलेट चालक को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।काठगोदाम थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट ज्योलीकोट से हल्द्वानी आ रही थी। वहीं, कार हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रही था। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में फ्लाईओवर पर बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने मचाया कोहराम; 4 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत भुजियाघाट क्षेत...