Nainital News: भाषण में तनिष्क, पोस्टर में शिशांत अव्वल रहे
नैनीताल, सितम्बर 29 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान भीमताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के साथ ही तकनीकी नवाचार प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और तकनीकी नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में तनिष्क ने पहला, दिशा ने दूसरा और जुनैद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिशांत पहले, नितेश दूसरे और नवीन तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान तकनीकी नवाचार प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी तकनीकी मॉडलों और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्राचार्य गीता जोशी ने प्रतिभागियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.