Nainital News: भारत बोधिक्स परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक कराए पंजीकरण
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भारत बोधिक्स 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार पर दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के तौर पर चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे पंजीकरण के समय जमा करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.