नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। न्यू क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित 15वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। शुक्रवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डीएसबी परिसर के चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रीना बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसएस बिष्ट ने किया। विभिन्न वर्गों में सबसे होनहार कलाकार का पुरस्कार सीनियर वर्ग में गर्वित नेगी (बीएसएसवी), मिडिल वर्ग में नव्या कंज्ञा (सेंट मैरी), जूनियर वर्ग में चित्राक्षी मठपाल (एलपीएस) और सब-जूनियर वर्ग में किंशुक (ऑल सेंट्स) को दिया गया। टिनी टॉट्स वर्ग में फैजा और आभरानिल सिंह महरा समेत पांच ...