नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: भवाली। शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हितेश साह को भाजपा ने दूसरी बार शिक्षक प्रकोष्ठ नैनीताल का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान और संगठनात्मक कार्यों का सम्मान माना है। दायित्व मिलने पर हितेश साह ने भाजपा प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनकी पुनर्नियुक्ति पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 9 जुलाई को रुद्रपुर में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...