नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। खैरना-गरमपानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर राम मंदिर गरमपानी से खैरना शिवालय तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, ढोल-दमाऊं की गूंज और शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुमाउनी वेशभूषा में सजी महिलाओं की सहभागिता रही। सिर पर कलश लिए महिलाओं ने पूरे खैरना-गरमपानी बाजार से होकर यात्रा निकाली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से बाजार का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्री श्यामा श्याम मंदिर में शुरू हुई शिव महापुरा...