Nainital News: भवाली लैब में 82 लाख की मशीनें धूल फांक रहीं
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई अत्याधुनिक जांच मशीनें संसाधनों के अभाव में बंद पड़ी हैं। करीब 82 लाख रुपये की मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। केमिकल और आवश्यक स्टाफ की कमी के चलते लैब में जांच का काम प्रभावित है।बीपीएचयू में फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, ईएसआर एनालाइजर और हेमेटोलॉजी सेल काउंटर समेत कई मशीनें लगाई गई हैं। इनसे शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लिवर, किडनी और अन्य महत्वपूर्ण जांच की जा सकती हैं। बताया गया कि वर्ष 2023 में यूनिट में मशीनें स्थापित की गई थीं। इनके संचालन के लिए पैथोलॉजिस्ट, चार टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अटेंडेंट की जरूरत है, लेकिन पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.