Nainital News: भवाली में 16 से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: भवाली। नगर में 16 अक्तूबर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होगा जो 20 अक्तूबर तक चलेगा। समापन डोला भ्रमण और विसर्जन के साथ होगा। नंदा-सुनंदा कमेटी के अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि 17 अक्तूबर को धुनुची आरती, भोग लगेगा, 18 को सुबह पूजन, कन्या पूजन, गरबा नृत्य, 19 को झोड़ा नृत्य, दीपदान होगा। 20 अक्तूबर को सुबह पूजन 12 बजे मां दुर्गा के डोले का भ्रमण इसके बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.