Nainital News: भवाली में सड़क के गड्ढे में गिरकर स्कूटी सवार महिला चोटिल
नैनीताल, अगस्त 4 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर की कई सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा साबित होने लगे हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को स्कूल जा रही एक महिला स्कूटी समेत घोड़ाखाल तिराहे के पास गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जो बाइक और स्कूटी सवारों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। नगर के कई प्रमुख मार्गों पर गड्ढे होने के बावजूद अभी तक उनकी मरम्मत न होने से लोगों में नाराजगी है। समाजसेवी मनमोहन निगल्टिया ने कहा, सड़कों पर बने गड्ढों को जल्द नहीं भरा, तो समाजसेवियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.